अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

रतलाम ड्रग फैक्ट्री मामले में मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत 4 आरोपियों की 16 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई। यह संपत्ति नशे के कारोबार से कमाई गई बताई जा रही है।

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,रतलाम। Ratlam Drug Factory Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में बीते दिनों हुए चिकलाना ड्रग्स फैक्ट्री कांड के बाद इससे जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे हुए। इस बीच मास्टरमाइंड दिलावर खान समेत 4 आरोपियों की 16 करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज कर दी गई है। यह सारी कमाई उन्होंने नशे के अवैध कारोबार से की थी।

16 जनवरी को MDMA की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने के बाद रतलाम SP अमित कुमार ने फैक्ट्री के मास्टरमाइंड दिलावर खान पठान, उनकी पत्नी और भांजे इरफान समेत अन्य लोगों पर कार्रवाई की।

उनकी संपत्ति को SAFSMA के अंतर्गत 55 करोड़ की अचल संपत्ति फ्रीज करने के लिए सफेमा न्यायालय में भेजा था। जिसमें न्यायालय ने 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश दिए है।

इन आरोपियों ने जो अचल संपत्ति बनाई थी, उसे बनाने के लिए उनके पास वैद्य आय का कोई साधन नहीं था। यह सब अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से कमाए गए थे। 16 गिरफ्तार आरोपियों में से पुलिस ने दिलावर खान पठान, अजहर खान, मुमताज बी और इमरान खान की 16 करोड़ 16 लाख रुपए की संपत्ति को फ्रीज करने के आदेश दिए। अवैध मादक पदार्थों में लिप्त लोगों की पुलिस के द्वारा अब तक 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति फ्रीज करवाई गई है

 

See also  राजा रघुवंशी हत्याकांड: मृतक के भाई का सनसनीखेज बयान, 'परिवार को खतरा'