अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

“राज्यसभा सीट पर MP कांग्रेस में हलचल, दिग्विजय-जीतू की बंद कमरे में बैठक”

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। राज्यसभा सीट और कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार को लेकर दोनों के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई है।

बंद कमरे में बनी रणनीति

बताया जाता है कि प्रदेश में संख्या के आधार पर राज्यसभा की एक सीट पर लॉबिंग करने में एमपी कांग्रेस के नेता जुटे है। इसी मुद्दे को लेकर बंद कमरे में रणनीति बनी है। इसी के साथ प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर सियासी गणित तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई है इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है।

 

हार्स ट्रेडिंग को लेकर कांग्रेस नेता चिंतित

बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अंदर राज्यसभा सीट को लेकर उठापटक जारी है। संभावित दावदारों के नाम पर चर्चा के पहले कई नेता अपनी दावेदारी को लेकर राय जाहिर कर चुके है। कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी द्वारा सेंधमारी की आशंका है। पार्टी के कई नेताओं को कहना पड़ा है कि कांग्रेस में सब एकजुट है। फिर भी अंदर अंदर ही क्रास वोटिंग (हार्स ट्रेडिंग) का भय भी सता रहा है।

 

See also  हिडमा के मारे जाने के बाद MMC जोन ने हथियार छोड़ने की घोषणा, तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र भेजकर 15 फरवरी 2026 तक युद्धविराम की मांग