अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

रायपुर दक्षिण उपचुनाव, 9 बजे तक 8.23 प्रतिशत हुई वोटिंग

9 बजे तक हुई 08.23% वोटिंग
रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से हो रही है। जो शाम 6 बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर वोटर्स में उत्साह नजर आ रहा है। पोलिंग बूथों में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पंडित सुंदरलाल शर्मा स्कूल में वोट डाला है। इससे पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की थी। किन्नर समाज के लोग उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे थे। अश्विनी नगर से रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने भी वोटिंग की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक्ट्रेस मोना सेन ने भी वोट डाला है। मठपुरेना पोलिंग बूथ में लंबी कतार लगी है।

दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। इस सीट से मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं। TAGS

 

See also  GST में जल्द हो सकता है बड़ा बदलाव, अब 12% की जगह 5% ही लगेगी जीएसटी? रोजमर्रा के ये सामान हो सकते हैं सस्ते