अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए

राष्ट्रीय सनातन सेना छत्तीसगढ़ में संगठन विस्तार, संजीव कुमार गौतम पुनः बने प्रदेश प्रमुख

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। राष्ट्रीय धर्म संगठन राष्ट्रीय सनातन सेना (भारत) ने छत्तीसगढ़ इकाई में संगठनात्मक विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिछले वर्षों से प्रदेश अध्यक्ष मुख्य प्रकोष्ठ के रूप में कार्यरत संजीव कुमार गौतम को वर्ष 2026 के लिए पुनः प्रदेश प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया है।

संगठन ने उनके नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं सक्रिय योगदान को देखते हुए यह निर्णय लिया है। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे (प्रयागराज), राष्ट्रीय सचिव ज्योतिष प्रकोष्ठ श्वेता शुक्ला (जांजगीर-चाम्पा) सहित संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

संगठन की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि प्रदेश कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी की विस्तृत सूची 1 अप्रैल 2026 तक सभी जिला अध्यक्षों की सूची के साथ जारी कर दी

  • गायत्री प्रसाद शुक्ला – प्रदेश संयोजक (रायपुर)
  • परितोष शर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया प्रकोष्ठ (महासमुंद)
  • सुभाष तिवारी – प्रदेश अध्यक्ष, गौ रक्षा प्रकोष्ठ (रायपुर)
  • माधव मिश्रा (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी) – प्रदेश अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ (बिलासपुर)
  • प्रीतम सिंह – प्रदेश अध्यक्ष, विधि न्याय प्रकोष्ठ
  • दुर्गेश वर्मा – प्रदेश अध्यक्ष, खेल प्रकोष्ठ (रायपुर)
  • राजेश पाण्डेय – कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
  • हरिशंकर बंछोड़ – प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी प्रकोष्ठ
  • विकास सिंह राजपूत – प्रदेश अध्यक्ष, युवा ब्रिगेड (रायपुर)
  • राहुल पाण्डेय – प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ (रायपुर)
  • पं. सुजीत तिवारी – प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ

संगठन ने बताया कि आगामी समय में पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने हेतु व्यापक स्तर पर विस्तार कार्य किया जाएगा।

See also  IED ब्लास्ट में CRPF जवान की हालत नाजुक

Related posts: