अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , शहडोल। जिले में रेत का ठेका नहीं होने के चलते अवैध उत्खनन जारी है। रेत की मांग और कमी के कारण माफिया बेलगाम हो चुके हैं, जिसका खामियाजा लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। ताजा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है, जहां रेत लोड वाहन ने चौकीदार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सोते हुए चौकीदार पर गाड़ी चढ़ा दी
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह के प्लॉट में निर्माण कार्य चल रहा था, जहां 40 वर्षीय अशोक कुमार कहार (बर्मन) चौकीदारी के साथ-साथ राज मिस्त्री का काम भी करता था। बीती रात अशोक प्लॉट में ही सो रहा था। इसी दौरान देर रात रेत डंप करने के लिए एक छोटा ट्रक वहां पहुंचा। चालक ने सोते हुए चौकीदार को नहीं देखा और सीधे उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी।
लापरवाही या अवैध रेत परिवहन की भूमिका
हादसा इतना भयावह था कि अशोक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सुबह जब आसपास के लोगों को घटना की जानकारी लगी, तो हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वाहन चालक कौन था और घटना के पीछे लापरवाही या अवैध रेत परिवहन की क्या भूमिका रही
मकाने से बाज नहीं आ रहेगौरतलब है कि जिले में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे न सिर्फ अवैध उत्खनन कर रहे हैं, बल्कि अधिकारियों को भी धमकाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में यह घटना प्रशासन के लिए भी एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर कब तक रेत माफिया का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?







