अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश

लड़के ने प्रेमिका का गला काटा, फिर फेसबुक पर लाइव आकर किया सुसाइड

West Bengal Hindi News: दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्याकांड के खुलासे ने पूरे देश को झंकझोर दिया है। इस बीच बंगाल से भी एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां सिलीगुड़ी में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके कुछ घंटों बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सिलीगुड़ी पुलिस ने रिया बिस्वास नाम की लड़की का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। बाद में पता चला कि इस घटना को उसके प्रेमी ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन तब तक उसकी भी मौत हो गई थी। आरोपी किरण देबनाथ ने लड़की की हत्या के बाद फेसबुक लाइव किया और खुद को मौत के हवाले कर दिया।

दो साल से चल रहा था चक्कर

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी और रिया पिछले दो साल से रिलेशन में थे। रिया शादीशुदा थी, जिस वजह से वो उस पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा था। कई बार कहने के बाद जब रिया नहीं मानी, तो उसने उसे बेरहमी से पीटा और फिर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वो ट्रेन के आगे कूद गया। प्रारंभिक जांच में लग रहा कि आरोपी ने रिया का गला चाकू से काटा था, जिससे उसकी मौत हुई, लेकिन पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही।

भाग गए थे दोनों

सूत्रों के मुताबिक रिया का पांच साल का एक लड़का है। अक्टूबर में वो दोनों भाग गए थे, लेकिन अचानक कुछ हुआ और रिया वापस अपने पति के पास आ गई। आरोपी ने अपने फेसबुक लाइव में बताया था कि वो रिया को नहीं मारना चाहता था, लेकिन उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा था। उसको डर था कि उसे अब जेल जाना पड़ेगा, ऐसे में उसने आत्महत्या कर ली।

See also  दौलत की दौड़ में बड़ा उलटफेर: Gautam Adani आगे, Mukesh Ambani पीछे—एशिया का ताज बदला