अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए

वाहन चेकिंग में स्कूटी जब्त, महिला ने थाना परिसर में किया हंगामा।

जानकारी के अनुसार, पुलिस नियमित वाहन चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान दस्तावेजों की कमी पाए जाने पर एक स्कूटी को जब्त किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार चालान काटे जाने पर स्कूटी चालक महिला नाराज हो गई और कोतवाली पहुंचकर पुलिसकर्मियों से बहस करने लगी।

महिला चालान की राशि जमा करने को लेकर पुलिस से उलझती रही। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दूसरी महिला भी हंगामे में शामिल हो गई। दोनों महिलाओं का ड्रामा कोतवाली परिसर में घंटों तक चलता रहा, जिससे वहां मौजूद अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान पुलिसकर्मी लगातार महिलाओं को समझाइश देते रहे और कानून का पालन करने की बात कहते रहे। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहन चेकिंग अभियान नियमों के तहत चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

See also  छत्तीसगढ़ : दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट में आरोपित को पहचाने से किया इंकार, कहा-पुलिस ने जबरदस्ती कराई थी दूसरे की शिनाख्त