अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश राजनीति

विधानसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की गई

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,रायपुर। रायपुर छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में राष्ट्रपिता ’’महात्मा गांधी’’ एवं पूर्व प्रधानमंत्री ’’लाल बहादुर शास्त्री’’ के जयंती पर आज विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण किया।

इस अवसर पर सचिवालय के अनुराग सिंह, कुंदन चैहान, लक्ष्मीकांत सेन, राजेश चौहान, रामकुमार यादव एवं साथियों द्वारा महात्मा गांधी के प्रसिद्ध भजन ’’वैष्णव जन तो तेने कहिए’’ एवं ’’रघुपति राघव राजा राम’’ का गायन किया गया।

See also  Horoscope Today 16 July 2022 : शनिवार का दिन इन राशियों के लिए है विशेष, जानें राशिफल