अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए जिलों से धर्म

शिवमहापुराण कथा का आयोजन—9 दिन तक महादेव की महिमा का वर्णन

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। राजधानी एक बार फिर शिवमय होने जा रही है. शहर के सेजबहार में शिवभक्ति की धारा बहने वाली है. राजधानी में शिवमहापुराण कथा का आयोजन होने जा रहा है. ये कथा 9 दिनों तक चलेगी. जिसकी शुरुआत 19 जनवरी से होगी और 27 जनवरी को कथा विराम होगा. कथा व्यास पंडित युवराज पांडेय होंगे. श्रद्धालु कथा का रसपान दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक खिलोरा, सेजबहार, पुराना धमतरी रोड में कर सकेंगे.
See also  31 दिसंबर से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो नए साल में होगी परेशानी...