अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सड़क हादसे में पिकअप पलटी एक बच्ची की मौत , अन्य 5 घायल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा :  पिकनिक मनाकर घर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप रस्ते में बेकाबू होकर पलट गई । दुर्घटना में वहां में दबने से 12 साल की बच्ची की मौत हो गई और 5 ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गय । दुर्घटना बांगो – जटगा के बीच घुमानीडांड के पास रविवार रात करीब 11 बजे हुई , जहाँ बुका  से पिकनिक मनाकर पिकअप में जटगा चौकी अंतर्गत वन्खेता पंचायत के आश्रित ग्राम कानसामार के 20  लोग लौट रहे थे । इनमे पुरुषों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। रास्ते में तेज़ रफ़्तार के कारण पिकअप बेकाबू होकर पलट गई।

See also  महुआ शराब लेकर बाइक से निकला था युवक, गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.