अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल बोले – जितने चावल की जरूरत होगी उतना रखेंगे बाकी का इथेनॉल बनाएंगे और IOC को बेचेंगे…

सीएम भूपेश बघेल ने स्वाभिमान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यहाँ अब एथनॉल का प्लांट लगेगा. जितने चावल की जरूरत होगी उतना रखेंगे बाकी का इथेनॉल बनाएंगे और IOC को बेचेंगे. अब किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नही है. अब आप गन्ना उगाओ उसका भी इथेनॉल बनाएंगे.

सीएम ने आगे कहा किआप सभी मेरा धन्यवाद देने आए इसके लिए बधाई देना चाहता हूँ. छत्तीसगढ़ का किसान उपकार कभी नही भूलती. आज पूरी दुनिया मे कोई ऐसी सरकार नही जो 2500₹ में धान खरीदती हो. हमने कर्जा माफी की बात कही थी और किया भी. पहली बात छत्तीसगढ़ में 3/4 बहुमत से किसी की सरकार आई.

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि पिछली सरकार थी तो नियम शिथिल किया जब अब हमारी सरकार आई तो कहने नियम शिथिल क्यों नहीं किया. लगातार चिठ्ठी लिखी जा रही है पर पीएम ने मिलने का समय नही दिया.हम छोटे राज्य में बैठे हैं. आप केंद्र में बैठे है आप हमारी नही सुन रहे. पर फिर भी हम 2500₹ समर्थन मूल्य पर ही खरीदेंगे. हमने केंद्र सरकार को सलाह भी दी है कि चावल को गेहूं को इथेनॉल बना दो. धान हम 15 फरवरी तक खरीदेंगे किसानों को घबराने की जरूरत नही है. सबकी बारी आए, पैसा आपका है दूसरे प्रदेश के किसान का नही है. जीतना धान लगाए हो उतना ही बेचना है.

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.