अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश वातावरण

सीएम यादव ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की अपील की

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, भाेपाल: आज यानि मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस है। हर वर्ष 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पूरे विश्व में पृथ्वी को बेहतर बनाने के बारे में जागरूकता फैलाने और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करने और लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकजुट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु अपना सहयोग देने के लिए प्रेरित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर जनता से अपील की है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा यस्यां समुद्र उत सिन्धुरापो यस्यामन्नं कृष्टयः संबभूवुः।यस्यामिदं जिन्वति प्राणदेजत्सा नो भूमिः पूर्वपेये दधातु॥विश्व पृथ्वी दिवस हम सभी को पृथ्वी के संरक्षण के लिए पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक करता है।  अधिक से अधिक पौधरोपण कर हम पृथ्वी को हरा-भरा और सुंदर बनाएं।

 

See also  1500 करोड़ में सिग्नल, 1300 करोड़ से अंडरग्राउंड लाइन का होगा काम