अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

सीएम साय पहुंचे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने विकास रोडमैप के साथ

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर/दिल्ली। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करते हुए राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने बातचीत में कहा कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की भावी विकास योजनाओं और राज्य के दृष्टिकोण को नीति आयोग के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर और अन्य क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समस्या पर भी बात की और कहा कि राज्य में अब यह समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वह बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

 

 

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.