अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए जिलों से

होलीक्रॉस के दो स्कूल सील, बकाया टैक्स नहीं पटाने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप ने बताया, होलीक्रॉस स्कूल बैरनबाजार पर लगभग 34 लाख रुपये का टैक्स बकाया था, जबकि होलीक्रॉस स्कूल शैलेन्द्र नगर पर करीब 24 लाख रुपये का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं करने पर निगम की टीम ने दोनों स्कूलों में ताला लगाकर उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया है।

वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही होलीक्रॉस स्कूल कांपा प्रबंधन ने सक्रियता दिखाते हुए अपना पूरा बकाया तुरंत नगर निगम को जमा कर दिया, जिससे उस पर सीलिंग की कार्रवाई नहीं की गई। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप का कहना है कि बकायेदारों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा। टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

See also  कब्ज-गैस और मोटापे से बचना चाहते हो तो रात में इस तरह सोना शुरू कर दो, नही होंगे बीमार...