अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष बने रवि सोलंकी: महाकाल के दर्शन कर जताया आभार, सिंहस्थ 2028 को लेकर कही बड़ी बात

विकास प्राधिकरण अध्यक्ष बनते ही रवि सोलंकी बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। इसके बाद चिंतामण मार्ग पर कार्यकर्ताओ ने उनका जोशीला स्वागत किया। जहां मीडिया से चर्चा में अध्यक्ष रवि सोलंकी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगामी सिंहस्थ महाकुंभ होगा। उज्जैन विकास प्राधिकरण सिंहस्थ 2028 के लिए कई महत्वूर्ण कार्य कर रहा है। उनको भव्य रूप में करना भी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए शहर के मार्गों पर भव्य 9 स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचना विकास जिसमें रोड, सीवर, लाइट्स इत्यादि समय पर पूरा करना प्राथमिकता होगी। आपको बता दें कि उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के अलावा मुकेश यादव और रवि वर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं विजय अग्रवाल, अमित श्रीवास्तव, रामचंद्र शर्मा (रामागुरु), सुशीला जाटवा और दुर्गा बिलोटिया को सदस्य बनाया गया है।

See also  सीएम यादव ने पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने की अपील की