अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

खुल गई न पोल…! गैर मर्द के साथ होटल में ठहरी थी महिला, तभी पुलिस के साथ पहुंचा गया पति, फिर जो हुआ…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,बागपत। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल पहुंच गई। इसी दौरान उसके पति ने उसे रंगेहाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला ने होटल की छत से छलांग लगा दी और वहां से भागने में सफल रही। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद

यह पूरा मामला जिले के छपरौली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक महिला का अपने पति का आए दिन झगड़ा होता था। विवाद के निपटारे के लिए कई बार दोनों को महिला सेल ने काउंसलिंग के लिए बुलाया लेकिन दोनों के बीच दूरियां खत्म नहीं हुई। महिला सेल से तीसरी बार मिडिएशन करके लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वह बड़ौत के पास पहुंची। अपने प्रेमी के साथ होटल चली गई।

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ देखा

महिला के पति ने उसे प्रेमी के साथ जाते हुए देख लिया और पीछा करते-करते होटल तक पहुंच गया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी और जैसे ही पुलिस होटल पहुंची। महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से 12-13 फीट ऊंची होटल की छत से छलांग लगा दी। पास से गुजर रहे राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

छानबीन में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। यह पूरी घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं होटल की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है कि क्या उन्होंने महिला-प्रेमी की आईडी का वेरिफिकेशन किया था। यदि किया तो होटल वालों ने दोनों को कमरा कैसे दिया।

See also  यूपी वाले ध्यान दें… UPPCS Mains Exam 2024 का प्रवेश पत्र जारी, 29 जून से होगी परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

Related posts: