अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

उत्तर प्रदेश

पैसे ने छीनी जिंदगी: पति-पत्नी और दो बच्चों ने खाया ज़हर, दो की मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिजनौर. एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पति-पत्नी और 2 बच्चों ने जहर खा लिया. जहर खाने की वजह से महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही जान चली गई. वहीं युवक और एक बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. इस खौफनाक कदम के पीछे वजह पैसा है, जिसकी वजह से हंसता खेलता परिवार उजड़ गया.

बता दें कि पूरा मामला नूरपुर थाना क्षेत्र के टेंडरा गांव का है. जहां रह रहे पुखराज नाम के युवक ने साहूकारों से कर्ज ले रखा था. साहूकार पैसा वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे. जिसकी वजस से पुखराज तंग आ गया. रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पुखराज उसकी पत्नी और दोनों बेटियों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की.वहीं जहर खाने से पुखराज की पत्नी रमेशिया और बड़ी बेटी अनीता की मौत हो गई है. वहीं पुखराज और उसकी छोटी बेटी सुनीता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. घटना की जांच की जा रही है.

See also  ‘CM का भाषण उबाऊ प्रवचन’: Indian National Congress और Samajwadi Party ने Yogi Adityanath सरकार को घेरा, महिला सशक्तिकरण पर उठाए सवाल