पानी संकट पर भड़के नगर पालिका अध्यक्ष: वार्डवासियों की परेशानी देख कर्मचारियों को लगाई फटकार, जल्द समाधान के दिए निर्देश
पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड के दर्जनों नागरिक एकजुट होकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। निवासियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी और जल्द से जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग की।
जैसे ही इस गंभीर समस्या की भनक नगर पालिका अध्यक्ष को लगी, वे तुरंत हरकत में आ गईं। वार्ड वासियों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभाग के लापरवाह कर्मचारियों और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही ‘त्वरित’ काम निपटाने के निर्देश भी दिए।
इसी के साथ ही पालिका अध्यक्ष ने आक्रोशित वार्ड वासियों को आश्वासन दिया है कि आज शाम से ही रहमानिया नगर वार्ड में पानी की व्यवस्था पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी, जिससे लोगों को इस गंभीर जल संकट से राहत मिलेगी।






