अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

बंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत, अब CM फेस पर सस्पेंस—ये 6 नेता सबसे आगे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। 294 सीटों वाले विधानसभा में बीजेपी ने दो तिहाऊ बहुमत लाते हुए 206 सीट पर जीत हासिल की है। प्रचंड जीत के साथ बंगाल की सत्ता में पहली बार आने वाली वाली बीजेपी किसे सीएम बनाएगी इसे लेकर लोगों को उत्सुकता है। लोग अब बंगाल के नए मुख्यमंत्री का नाम जानना चाहते हैं। कोलकाता के अगले सीएम का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को हो सकता है। इस दिन रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती है। लिहाजा बीजेपी आलाकमान मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने में जुट गई है।

बता दें कि बीजेपी राज्य के चुनावों में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करती है। बंगाल चुनाव में पार्टी ने पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा था। पार्टी के लिए बंगाल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही सबसे बड़ी ताकत रहे। बंगाल की जनता ने भी ‘ब्रांड मोदी’ पर पूरा भरोसा जताया और बीजेपी को जमकर वोट दिया। प्रधानमंत्री ने जहां-जहां रैलियां की सभी जगह भाजपा ने परचम लहराया।

अब पार्टी मुख्यमंत्री की खोज में जुट गई है। हालांकि बंगाल सीएम की रेस में 6 नाम सबसे आग है। इसमें महिला भी मुख्यमंत्री की रेस में आगे चल रहीं हैं। तो चलिए इन नामों को जानते हैं और जानें किसके दावे में कितना दम है?

शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं। भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,114 वोटों से हराया है। सुवेंदु ने लगातार दूसरी बार ममता बनर्जी को हराया है। एक समय में ममता बनर्जी के करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी के पास जमीनी पकड़ और मजबूत सांगठनिक नेटवर्क है। 2021 में उन्होंने नंदीग्राम में ममता बनर्जी को हराकर ‘जायंट किलर’ का तमगा हासिल किया था।

See also  IPL में बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदने पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बयान—शाहरुख खान को बताया देशद्रोही

दिलीप घोष

2021 में बीजेपी को मुख्य विपक्षी दल बनाने का श्रेय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को ही दिया जाता है। भले ही वे अब अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन बंगाल की राजनीति में उनका प्रभाव आज भी कायम है। ऐसे में बंगाल सीएम की रेस में वो एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।

समिक भट्टाचार्य भी हैं मैदान में
बंगाल में सीएम पद के लिए बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वे पश्चिम बंगाल बीजेपी के राज्य अध्यक्ष हैं बंगाल में बीजेपी के लिए मजबूत जमीन बनाने का श्रेय उन्हें जाता हैष उन्होंने पुराने और नए कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़ा। बंगाली संस्कृति को अच्छे से जानते हैं और आरएसएस से भी जुड़े हैं। ऐसे में बीजेपी के कई नेता मानते हैं कि बिना आरएसएस के समर्थन के यह बड़ी जीत संभव नहीं थी, लिहाजा इस बार सीएम पद समिक की झोली में जा सकता है।

उत्पल महाराज का नाम भी है आगे
यूपी में धार्मिक फायरब्रांड सीएम की तरह पश्चिम बंगाल की सत्ता भी ऐसे ही किसी कर्मयोगी धार्मिक नेता के पास जा सकती है। इसी वजह से उत्पल ब्रह्मचारो यानि उत्पल महाराज का भी निकलकर आ रहा है। ब्रह्मचारो का नाम आरएसएस और संगठन के अंदर काफी चर्चित है। वे धार्मिक नेता हैं। उन्होंने कालीगंज सीट से चुनाव लड़ा और 76000 से भी ज्यादा वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की।

रूपा गांगुली

पूर्व राज्यसभा सांसद और सोनारपुर दक्षिण से विधायक रूपा गांगुली ने महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जमीनी स्तर पर भी काम किया है। उनकी पॉपुलैरिटी देखते हुए बीजेपी उन्हें बंगाल का मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर सकती है। रूपा गांगुली वहीं अदाकारा हैं, जिन्होंने बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में द्रौपदी का किरदार निभाकर घर-घर छा गई थीं।

See also  BCCI उपाध्यक्ष ने भारतीय टीम की सुरक्षा चिंताओं पर पीसीबी को चेताया

अग्निमित्रा पॉल

पेशे से फैशन डिजाइनर अग्निमित्रा पॉल बीजेपी की एक बेबाक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने इस चुनाव में अपनी आसनसोल दक्षिण सीट बरकरार रखी है। अगर बीजेपी राज्य में महिला सीएम चुनती है तो अग्निमित्रा उनकी पसंद हो सकती हैं।

महिला मुख्यमंत्री पर दांव खेलेगी बीजेपी?

बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को सबसे आगे रखा था। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि पार्टी किसी महिला को मुख्यमंत्री बना सकती है। फिलहाल दिल्ली के अलावा किसी भी राज्य में बीजेपी की महिला मुख्यमंत्री नहीं है। बीजेपी अपनी महिला-समर्थक छवि को और मजबूत करने के लिए बंगाल में महिला सीएम पर दांव खेल सकती है। बीजेपी अपनी महिला-समर्थक छवि को और मजबूत करने के लिए बंगाल में महिला सीएम पर दांव खेल सकती है।

बंगाल का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
चुनाव प्रचार के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि बंगाल में भाजपा की जीत होती है तो अगला मुख्यमंत्री बंगाल का बेटा होगा, जो बंगाल में जन्मा हो, वहीं पढ़ा हो, बंगाली भाषा अच्छे से बोलता हो और बीजेपी का कार्यकर्ता हो। इस आधार पर यह तो तय है कि बीजेपी कोलकाता में कोई बड़ा सरप्राइज नहीं देने वाली है और पैराशूट सीएम नहीं उतारने जा रही है। यहां की कमान यहीं के नेता के हाथ रहने वाली है।