अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

महाराजा चक्रधर सिंह ने रायगढ़ को कला की राजधानी बनाया

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, रायगढ़ की पुण्यभूमि, हमारी सांस्कृतिक धरोहर और कलाओं से परिपूर्ण है। यह वही धरती है जहाँ महाराजा चक्रधर सिंह जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य को नई पहचान दी और रायगढ़ को कला की राजधानी बना दिया।

चक्रधर समारोह केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का एक अद्भुत अवसर है। गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है।

महाराजा चक्रधर सिंह के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और समस्त कला-प्रेमियों को इस सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनने हेतु हार्दिक आमंत्रण देता हूँ।

 

See also  वेदांता पावर प्लांट हादसे पर गरमाई सियासत: युवा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट, लगाए कई गंभीर आरोप