अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश

कोरबा वनमंडल में विचरण कर रहे 61 हाथी, फसले बर्बाद हो रही

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा : वन मंडल कोरबा में घूम रहे हाथियों की संख्या अब 61हो गई है। 18 हाथियों का झुण्ड कुदुमुरा से तीन किसानों की फसल को नुकसान पहुँचाने के बाद वापस धरमजयगढ़ लौट गये हैं| लेमरू रेंज में घूम रहे 39 हाथी अरेतरा से केउबहार पहुँच गये हैं। यहाँ एक किसान की धान की फसल को नुकसान पहुँचाया है| हाथियों का झुण्ड अब एक स्थान पर नहीं रुक रहा है| कुदमुरा रेंज में 18 हाथियों के साथ 3 हाथी मिल गये थे| लेकिन दूसरे दिन ही हाथियों का झुण्ड वापस लौट गया| हाथियों ने पतरापाली में 3 किसानों की फसल को नुकसान पहुँचाया है|

 

See also  24 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र