अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

राजधानी में कैनाल रोड प्रोजेक्ट पर संकट: 1300 घरों पर बुलडोजर की तैयारी, बिना नोटिस सर्वे का आरोप

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, गुरुमुख नगर पचपेड़ी नाका से भाटागांव तक कैनाल रोड बनाने का प्लान है। 30 फीट का जगह होने के बावजूद 80 फीट का रोड बनाने का प्रावधान रखा गया है। ऐसे में रोड के बीच में आने वाले कई घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।

पीड़ित परिवार ने किया नगर निगम का घेराव

इसी को लेकर आज पीड़ित परिवार ने नगर निगम का घेराव किया। उन्होंने आरोप

लगाते हुए कहा कि विस्थापन नियम का पालन नहीं

किया गया और अगले 40 साल से बसे परिवारों को बेघर करने की साज़िश की जा रही है। रोड के लिए 30 फिट का जगह होने के बावजूद 80 फीट का बनाने का प्रावधान रखा गया है।

नहीं चाहिए रोड, ना ही छोड़ेंगे घर

वहीं उन्होंने आगे कहा कि हमें 80 फ़ीट का रोड नहीं चाहिए और ना ही हम अपना घर छोड़ेंगे। उनका कहना है कि बगैर नोटिस सर्वे किया जा रहा है और तोड़ने की तैयारी हो रही है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 1300 परिवारों को बेघर किया जा रहा है।

See also  प्रत्याशियों पर मंथन,राजीव भवन में तीन घंटे तक चली चुनाव समिति की मैराथन बैठक