राजधानी में सुबह-सुबह हाईवोल्टेज ड्रामा, होर्डिंग पर चढ़ी युवती; पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद सुरक्षित उतारा
अनादि न्यूज़ डॉट कॉम रायपुर। राजधानी के शंकर नगर में सुबह-सुबह हंगामा मच गया, जब क्षेत्र में स्थित एक होर्डिंग में युवती चढ़ गई. करीब 40 मिनट तक होर्डिंग में चढ़ी रही युवती को बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने नीचे उतारा.
पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है, जहां होर्डिंग में चढ़ी युवती को उतारने में के लिए करीब 35 फिट ऊपर तक सीढ़ी लगाई गई. इसके अलावा नीचे बड़ी जाली भी बिछाई गई. पूरे वाकये के दौरान व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए मौके पर पुलिस तैनात रही.
युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई है. देखने से युवती दिमागी तौर पर कमजोर नजर आ रही थी. युवती ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में होर्डिंग में चढ़ने की कोई खास वजह नहीं होने की बात कही. उसने कहा कि कोई परेशानी नहीं है. लेकिन इस पूरे मामले में परेशान रही पुलिस युवती को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है.






