अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

रायपुर: विश्व लूपस जागरूकता दिवस पर डीकेएस हॉस्पिटल में आयोजित हुआ शैक्षणिक कार्यक्रम

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम रायपुर ,/ आज लूपस दिवस कार्यक्रम में रायपुर स्थित डी के हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के मेडिसिन एवं स्किन विभाग के प्रोफेसर, पोस्टग्रेजुएट छात्र एवं चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम में नेफ्रोलॉजी एवं हीमेटोलॉजी विभाग की सहभागिता भी रही।
लूपस जागरूकता दिवस के अवसर पर हर वर्ष 10 मई को विश्व लूपस जागरूकता दिवस मनाया जाता है,इसी तारतम्य में डी के सुपर स्पेशलिस्टी हॉस्पिटल में भी आयोजन आज किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि लूपस एक ऑटोइम्यून बीमारी है, जो किशोरियों एवं युवा महिलाओं में अधिक पाई जाती है। इसके प्रमुख लक्षणों में बार-बार बुखार आना, त्वचा पर रैश, जोड़ों में दर्द, बार-बार खून की कमी होना एवं किडनी संबंधी गंभीर समस्याएं शामिल हैं।कार्यक्रम में रूमेटोलॉजी विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लूपस बीमारी के लक्षण, समय पर पहचान एवं उपचार के बारे में व्याख्यान दिए गए तथा विभिन्न केस आधारित चर्चाएं भी की गईं।

डीकेएस पीजीआई में रूमेटोलॉजी विभाग शुरू होने के बाद यह पहला शैक्षणिक कार्यक्रम रहा, जिसमें विशेषज्ञों ने लूपस की समय पर पहचान एवं सही उपचार के महत्व पर चर्चा की। उक्त जानकारी डॉ अश्लेषा शुक्ला डी एम रुमेटोलॉजिस्ट डी के हॉस्पिटल ने प्रेस विज्ञप्ति में दी।

See also  कोरबा वनमंडल में विचरण कर रहे 61 हाथी, फसले बर्बाद हो रही
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.