अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

रिजल्ट से पहले सट्टा बाजार का बड़ा संकेत: 5 राज्यों के नतीजों पर सस्पेंस, ममता और BJP टेंशन में

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : पश्चिम बंगाल-असम समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 4 मई यानी कल (सोमवार) बंगाल-असम समेत 5 राज्यों के चुनाव परिणाम आएंगे। चुनाव आयोग (election Commission) के मुताबिक वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गिनती होगी। उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे से रूझान आने शुरू हो जाएंगे। वहीं मतगणना से 18 घंटे पहले मुंबई सट्टा बाजार ने 5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर भविष्यवाणी की है। चुनाव परिणाम से चंद घंटे पहले मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी ने राजनीति पार्टियों की धुकधुकी बढ़ा दी है।

असम में फिर हिमंता सरकार

मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक असम में बीजेपी का दबदबा कायम रहेगा। लगातार तीसरी बात हिमंता बिस्वा सरमा सरकार बनाते हुए दिख रहे हैं। कुल 126 सीटों में बीजेपी 85-92 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। इसका मतलब हिमंत सरकार पहले से भी ज्यादा मजबूकी के साथ वापसी करेगी। वहीं कांग्रेस महज 34-38 सीटें जीतती नजर आ रही है।

पुडुचेरी में कांटे की टक्कर

पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। हालांकि कांटे वाली टक्कर में एनडीए के सिर पर ही सत्ता का सहरा बंधेगा। कुल 30 सीटों में अनुमानों के मुताबिक NDA 15-18 सीटें और इंडिया ब्लॉक 14-17 सीटें जीतता दिख रहा है।

तमिलनाडु एमके स्टालिन सरकार की वापसी
मुंबई सट्टा बाजार के अनुमानों के मुताबिक तमिलनाडु में इस बार DMK की मजबूत वापसी होती दिख रही है। राज्य में कुल 234 विधानसभा सीटें हैं। 234 में से DMK को 145-155 सीटें मिलने की संभवना है। वहीं AIADMK 45-65 सीटों पर सिकुड़ती नजर आ रही है। जबकि पहली पर राजनीति में एंट्री मारने वाली एक्टर विजय की पार्टी TVK के 7-9 सीटें जीतने की संभावना है।

See also  ऑपरेशन सिंदूर और भारत की वैश्विक भूमिका पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

केरलम से कांग्रेस को मिल सकती है अच्छी खबर

मुंबई सट्टा बाजार की भविष्यवाणी के मुताबिक केरलम से कांग्रेस के लिए खुशी की खबर आ सकती है। पिछले 10 साल केरलम की सत्ता में काबिज LDF की सरकार जा सकती है। 140 सीटों वाले केरलम विधानसभा में कांग्रेस 78-85 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी कर सकती है। जबकि LDF 56-66 सीटों पर सिमट सकती है। भारत के सबसे दक्षिणी राज्य में BJP भी 2-3 सीटें जीत सकती है।

ममता दीदी की कुर्सी पर संकट, बीजेपी पहली बार आ सकती है

5 राज्यों में सबसे ज्यादा जिस राज्य पर सभई की निगाहें है वो है पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल चुनाव पर पूरे देश के लोगों की नजर है। यहां सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। मुंबई सट्टा बाजार के मुताबिक इस बार बंगाल में ममता दीदी की वापसी पर ग्रहण लग सकता है। वहीं बीजेपी पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। 294 सीटों वाले बंगाल विधानसभा में बीजेपी 175 से 185 सीटें जीत सकती है। यह बहुमत (148) के आंकड़े से बहुत अधिक है। जबकि सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 127-132 सीटों पर सिमट सकती है। मुंबई के सट्टा बाजार में इस बार ममता बनर्जी से ज्यादा भरोसा पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष और बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी पर जताया जा रहा है।

कैसे काम करता है सट्टा बाजार? 
मुंबई के इस सट्टा बाजार में किसी पार्टी या उम्मीदवार की संभावनाओं के आधार पर रेट या भाव तय किए जाते हैं. जो पार्टी मजबूत मानी जाती है, उसका रेट कम होता है। जबकि कमजोर मानी जाने वाली पार्टी पर ज्यादा रेट मिलता है। सट्टा बाज़ार आमतौर पर लोकल बुकियों के नेटवर्क के जरिए संचालित होता है, जो फोन, WhatsApp और अन्य माध्यमों से दांव लगवाते हैं.। सर्वे, एग्जिट पोल, रैलियों और राजनीतिक घटनाक्रम के अनुसार इन रेट्स में लगातार उतार-चढ़ाव आता रहता है।

See also  43 सेकेंड में सदन स्थगित, लोकसभा स्पीकर बोले, सदन की गरिमा नहीं गिरने दूंगा