अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

ट्रेंडिंग देश विदेश

सुवेंदु अधिकारी ने अपनाया पीएम मोदी वाला अंदाज, बंगाल विधानसभा में प्रवेश से पहले उतारी चप्पल; सीढ़ियों पर दंडवत होकर टेका माथा, VIDEO वायरल

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम : नई सरकार बनने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा सत्र का आज पहला दिन रहा। विधानसभा सत्र के पहले दिन चुने गए सभी 293 विधायकों को शपथ दिलाई गई। बंगाल सीएम सुवेंदु अधिकारी सफेद कुर्ता और पायजामा पहनकर विधानसभा पहुंचे थे। विधानसभा में एंट्री से पहले सुवेंदु अधिकारी का पीएम मोदी वाला स्टाइल दिखा। विधानसभा में दाखिल होने से पहले सुवेंदु अधिकारी ने चप्पल उतारी और सीढ़ियों पर दंडवत लेटकर लोकतंत्र के मंदिर के सामने माथा टेका। उसके बाद उठे और विधानसभा के मुख्य द्वार को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर सबके साथ विधानसभा में दाखिल हुए।  बंगाल सीएम शुभेंदु अधिकारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बंगाल सीएम का विधानसभा में एंट्री से पहले दंडवत लेटकर प्रमाण करने का तरीका पीएम नरेंद्र मोदी की उस घटना को भी ताजा कर दिया है, जब 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद लोकसभा में एंट्री से पहले इसी तरह दंडवत होकर लेकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया था। वो वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम और भवानीपुर से शानदार जीत हासिल की है। हालांकि विधानसभा में विधायक के तौर शपथ उन्होंने भवानीपुर सीट से ली है। इसका मतलब है कि अधिकारी नंदीग्राम सीट छोड़ रहे हैं। वहीं राज्य मंत्री दिलीप घोष ने भी खड़गपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर शपथ ली।

बता दें कि बंगाल विधानसभा चुनाव- 2026 में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। आजादी के 75 साल बाद बंगाल में बीजेपी नेतृत्व में सरकार बनी है। 294 में से 293 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आई है। जबकि पिछले 15 साल से राज्य की सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी की सरकार सिर्फ 80 सीट पर सिमट कर रह गई। बीजेपी की भगवा आंधी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद भवानीपुर सीट से बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी (वर्तमान सीएम) से 15 हजार से अधिक वोटों से हार गईं थी।

See also  जंतर-मंतर पर पहलवानों और पुलिस के बीच आधी रात को हंगामा, देखिए तस्वीरें