अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 गिरफ्तार

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम ,जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसका मूल्य 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है।

मुखबिर से मिली सूचना पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रूपए बताई जा रही है.

पुलिस के अनुसार सुकमा निवासी आरोपी मध्यस्थ की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे. इसके बाद जगदलपुर से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य गांजा लेकर अलग-अलग राज्य जाते थे, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

See also  सड़क हादसा : रायगढ़ में अनियंत्रित होकर बस पलटी, 2 लोगों की मौत