अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

anaadi news logo
छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

अमित शाह से दोपहर 3:30 बजे मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय,

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नॉर्थ ब्लॉक दोपहर में 3.30 बजे मुलाक़ात करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे और इन क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री साय राज्य में नक्सल प्रभावित इलाकों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति पर केंद्रीय गृह मंत्री को अवगत कराएंगे। इसके साथ ही, राज्य में सुरक्षा बलों के समन्वय और केंद्रीय सहायता से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी। यह मुलाकात छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की रफ्तार बढ़ाने और वहां शांति स्थापित करने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

See also  छत्तीसगढ़- 'सफलता आपका अधिकार है' : EXAM से पहले आईजी रतनलाल डांगी का बच्चों को खुला पत्र