अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़ प्रदेश

मजदूर ने घर में लगाया मौत को गले

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,कोरबा। शहर के मोतीसागर पारा में एक अधेड़ का शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सिटी कोतवाली अंतर्गत मोतीसागर पारा निवासी 53 वर्षीय रामा कुर्मी मजदूरी करता थ। मंगलवार को उसका शव घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन ने शव को देखकर पड़ोसियों समेत वार्ड पार्षद संतोष लांझेकर को जानकारी दी।

इसके साथ ही सिटी कोतवाली में सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल निरीक्षण करने पर वहां किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। तब पंचनामा कार्रवाई पूरी करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। लोगों के मुताबिक रामा कुर्मी शराब पीने का आदी था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

See also  सदन में गूंजा ‘जय जोहार’: लक्ष्मी वर्मा ने भोरमदेव साड़ी में ली राज्यसभा की शपथ, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान