अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

आईपीएल सट्टा रैकेट का पर्दाफाश: दो आरोपी गिरफ्तार, 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, धमतरी। आईपीएल सट्टा के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कुरूद थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बीएसएनएल ऑफिस के पास दो व्यक्ति ऑनलाइन ऐप के माध्यम से आईपीएल सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दोनों आरोपी अपने मोबाइल फोन में BLISSEXCH ऐप के जरिए रुपये का दांव लगाते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

 

See also  सरकारी जमीनों पर भू-माफिया का कब्जा, कर रहे अवैध प्लॉटिंग