अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

मध्यप्रदेश

‘आज महिलाएं शराब पी रहीं’: Dhirendra Krishna Shastri का विवादित बयान—संस्कारों पर उठाए सवाल, कहा- आगे चलकर इसके असर दिखेंगे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम , छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने बयान को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बड़े घर की महिलाओं को शराब पीने वाली कह दिया। साथ ही पहले और अब के संस्कार पर भी बड़ी बातें कही हैं।

दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री कथा वाचन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने संस्कारों और महिलाओं के शराब पीने पर कुछ ऐसा कह दिया कि हर कोई स्तब्ध रह गया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, ‘आज कल पुरुषों को तो छोड़ों, बड़े घरों की महिलाएं भी पी रहीं हैं। बजरंग बली बचाएं, हे माताओं तुम्हारी जय हो। जब कई माताएं ही विचित्र संस्कार वाली हो जाएंगी तो बच्चों को क्या हलुआ संस्कार देंगी।’

धीरेंद्र शास्त्री इतने में नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, ‘हम तो सोच रहे कि जिनकी घरवालियां पीती हैं, कल के दिन उनके बच्चे होंगे, बच्चे रोएंगे तो वे उन्हें चुप नहीं कराएंगी, बल्कि पिलाकर सुला देंगी। पहले मर्यादा होती थी, संस्कार होते थे, लोग कुछ गलत करने से डरते थे।’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान अब सुर्खियां बटोर रहा है। इतना ही नहीं, इसे लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है।

See also  आज ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे