अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अन्य उद्योग कारोबार क्षेत्रीय खबरें / अन्य खबरें छत्तीसगढ़ जॉब ट्रेंडिंग देश प्रशासन यात्रा विदेश व्यापार समाचार

इंडिगो पर सरकारी सख्ती—कल तक रिफंड अनिवार्य, 48 घंटे में लगेज लौटाने का आदेश; अन्य एयरलाइंस को किराया न बढ़ाने की हिदायत, 400+ फ्लाइट्स कैंसिल।

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, इंडिगो एयरलाइन संकट पर केंद्र सरकार ने चार दिन बाद कड़ी कार्रवाई की है। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री (MoCA) ने एयरला

 

इन को आदेश दिया है कि रविवार रात 8 बजे तक सभी लंबित पैसेंजर रिफंड लौटाए जाएँ और 48 घंटे के भीतर यात्रियों का सारा लगेज वापस किया जाए। मंत्रालय ने अन्य एयरलाइंस को भी चेतावनी दी है कि वे तय किराए से अधिक चार्ज न करें, अन्यथा तुरंत कार्रवाई होगी।

देशभर के कई एयरपोर्ट्स पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं—मुंबई में यात्री चार दिन से अपना सामान नहीं मिलने से नाराज़ दिखे। इंडिगो का ऑपरेशन पांचवें दिन भी सामान्य नहीं हो पाया है। PTI के मुताबिक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु सहित कई शहरों में एक ही दिन में 400 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। पिछले चार दिनों में 2,000 से अधिक फ्लाइटें रद्द हुई हैं और औसतन 500 उड़ानें रोजाना लेट चल रही हैं।

सरकार ने हालात को गंभीर बताते हुए एयरलाइन को तुरंत सेवा सुधारने के निर्देश दिए हैं।

See also  100 साल पुराने जर्जर इमारत को धराशायी करने जुटा नगर निगम, जमकर गरजा बुलडोजर