अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए

“ई-वाहनों के लिए फाइनेंस आसान, GK Electric–लोक सुविधा में समझौता”

एमओयू साइनिंग समारोह में जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर अमर परवानी और पुनीत परवानी सहित कंपनी की टीम मौजूद रही। वहीं लोक सुविधा की ओर से फाउंडर एवं सीईओ निमिष लड्डा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जीके इलेक्ट्रिक के डायरेक्टर पुनीत परवानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य देश के हर कोने तक किफायती और भरोसेमंद ई-मोबिलिटी समाधान पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी के माध्यम से कंपनी के पैसेंजर और कार्गो थ्री-व्हीलर वाहनों को अधिक से अधिक ग्राहकों तक पहुंचाया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि फाइनेंस सुविधा आसान होने से छोटे व्यापारियों और नए उद्यमियों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना पहले की तुलना में अधिक सरल हो जाएगा। इससे न केवल ई-मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

कंपनी के अनुसार, यह साझेदारी इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर क्षेत्र में फाइनेंसिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्राहकों को वाहन खरीदने में सुविधा मिलेगी और देश में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के विस्तार को भी गति मिलेगी।

See also  मजबूत इरादों से मूकबधिर एवन्ती ने लिखी अपनी तकदीर