अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रशासन

कोंटा में बाढ़ के पानी का स्तर हुआ कम सफाई कर्मचारियों ने की राष्ट्रीय राजमार्ग 30 और वार्डों की सफाई

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, सुकमा। कोंटा में बाढ़ के पानी का स्तर कम होता जा रहा है। नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30, वार्डों में सफाई की, वहीं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। फ़िलहाल स्थिति सामान्य हो रही है। बता दें कि कोंटा में बाढ़ आने से कई क्षेत्रों में पानी भरा हुआ था। अफसरों ने इससे पहले नांव के माध्यम से समस्त बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया था, राहत केंद्र में पहुंचे लोगों के लिए संपूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए था।

See also  छत्तीसगढ़ : Raipur Airport बना गैराज, खराबी के कारण यहां खड़े हैं तीन विमान