अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

कोरबा गोलीकांड: मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, यूपी के शूटर को दी सुपारी, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा।

कोरबा गोलीकांड : मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार, यूपी के शूटर को दी थी सुपारी, प्रेम प्रसंग से जुड़ा है मामला…

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम कासनिया में व्यवसायी के घर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी शक्ति सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल यूपी के शूटर दुर्गेश पांडे और कोरबा निवासी आशीष जांगड़े, हर्ष सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. बताया जा रहा कि यह घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. इस मामले में पुलिस की जांच जारी है.

ग्राम कसनिया में सिकंदर मेमन परिवार सहित निवास करता है. वह मकान के सामने ही दुकान का संचालन करता है. बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य घर में थे. उन्हें रात लगभग 9.45 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी. वे किसी वस्तु के फटने की आशंका पर घर से बाहर निकले थे. इस दौरान बाइक सवार युवक घर के सामने खड़ा था. उसने परिवार को बाहर निकलते देख दूसरी बार गोली दाग दी थी. परिवार के सदस्य फायरिंग होते देख तुरंत घर में घुस गए थे. एक गोली दुकान के शटर पर जबकि दूसरी मुख्य द्वार पर लगी थी. फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए थे.

बस से भागने के फिराक में था आरोपी, पुलिस ने धरदबोचा

गांव में फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. इस मामले में एक आरोपी बस से भागने की फिराक में था, लेकिन एक बाइक एक्सीडेंट के बाद वह कपड़े बदलकर बस से फरार होने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे धर दबोचा गया. घटना में इस्तेमाल हुआ वाहन, कारतूस और हथियार भी बरामद कर लिया गया है.

See also  पति का पार्थिव शरीर मेडिकल कॉलेज को किया दान, पति की अंतिम इच्छा पूरी की

घटना से पहले शूटर ने की थी रेकी

गोलीकांड के फरार आरोपी शक्ति सिंह मानिकपुरी, कृष्णा नगर का रहने वाला और धार्मिक संगठन से जुड़ा है। आशीष जांगड़े और हर्ष भी कोरबा के ही निवासी हैं। तीनों ने यूपी के शूटर दुर्गेश पांडेय को सुपारी दी थी। दुर्गेश 21 सितंबर को कोरबा आया और कृष्णा नगर में रुका। उसने कसनिया के मेन रोड स्थित तौफीक के घर की रेकी की और रात में फायरिंग की, जिसे डराने के लिए किया गया माना जा रहा है।

5 महीने पहले दूसरे समुदाय की लड़की को लेकर भागा था युवक

बताया जा रहा है कि जिस घर में फायरिंग हुई, उसका युवक पांच महीने पहले दूसरे समुदाय की लड़की के साथ भाग गया था, जिससे विवाद पैदा हुआ था। पीड़ित परिवार के युवक को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा के लिए थाने में आवेदन दिया। पुलिस ने उनके घर पर सुरक्षा बल तैनात किया। युवक तौफीक मेमन के अनुसार मामला कोर्ट में है। अपर कलेक्टर न्यायालय में आवेदन खारिज होने के बाद अब जिला कोर्ट जाने की तैयारी थी, तभी फायरिंग की घटना हुई।