अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

क्रेशर खदान में ट्रैक्टर गिरने से ड्राइवर की मौत

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, जांजगीर। जिले के तरौद गांव में उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए जब एक क्रेशर खदान में ट्रैक्टर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक का शव मुख्य मार्ग पर रखकर चक्काजाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि मृतक चालक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और उसके बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी प्रशासन ले। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि खदान प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है, इसलिए पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कई घंटों तक मुख्य मार्ग बाधित रहा जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार की सहायता को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। फिलहाल चक्काजाम को समाप्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

See also  ICAI रायपुर प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय जीएसटी आयुक्त से की मुलाकात, जीएसटी से जुड़ी समस्याओं पर गहन चर्चा…