अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रशासन

गणेश चतुर्थी को सरकारी छुट्टी नहीं, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, सूरजपुर। जिले में कलेक्टर ने गणेश चतुर्थी का अवकाश रद्द कर दिया है. कलेक्टर एस जयवर्धन ने आदेश जारी कर 27 अगस्त यानि गणेश चतुर्थी को पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर दिया है. साथ ही तीन सितंबर को मनाए जाने वाले करमा जिसे ढोल ग्यारस भी कहा जाता है को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

बता दें कि इससे पहले सरकार ने नवरात्रि महाअष्टमी का अवकाश निरस्त किया था और उसके बदले नुआखाई को स्थानीय अवकाश घोषित किया है. 30 सितंबर महाअष्टमी के बदले 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

 

See also  लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत नामांतरण प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण न करने पर कलेक्टर ने तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों पर की कार्यवाही