अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ जानिए जिलों से

“गर्लफ्रेंड को छेड़ने पर विवाद, लड़कों में मारपीट का वीडियो वायरल”

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,  रायपुर। गर्लफ्रेंड को छेड़ने का मामला इतना बढ़ा कि लड़कों के दो गुट आपस में भिड़ गए. दो दिन पुरानी घटना का वीडिया अब वायरल हो रहा है, लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचने की वजह से पुलिस भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है.

घटना बीरगांव इलाके का बताया जा रहा है, जहां छात्र के साथ-साथ उसका पूरा गुट दूसरे गुट सड़क पर ही भिड़ गया. कम उम्र के लड़कों के बीच विवाद हुआ है, इसलिए कोई भी पक्ष थाना में जाने से कतरा रहा है.

See also  चाकू लेकर युवती को प्रपोज करने पहुंचा युवक, नहीं मानी तो जान से मरने की धमकी देकर फरार