अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

घुमाने के बहाने 10वीं की छात्रा से रेप, आरोपी गिरफ्तार

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, बिलासपुर। सिविल लाइन थाना इलाके में 15 साल की नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लड़की को घुमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोड़कर भाग निकला। किसी तरह लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया। रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

See also  छत्तीसगढ़ - खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल : खेल विकास प्राधिकरण और हर जिले में खेल उत्कृष्ठता केन्द्र...