अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए सचिव प्रसन्ना आर. ने किया कार्यभार ग्रहण

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए सचिव प्रसन्ना आर. ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं और उनकी प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विभाग की आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की।

स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, संचालक आयुष पी. दयानंद, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भीम सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक भोसकर विलास संदिपान, सी.जी. एम.एस.सी. के प्रबंध संचालक अभिजीत सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। स्वास्थ्य सेवाओं के नए संचालक भीम सिंह ने आज इंद्रावती भवन स्थित संचालनालय, स्वास्थ्य सेवाएं में अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान संचालनालय के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

See also  RDA और हाउसिंग बोर्ड की 9 कॉलोनियां नगर निगम को हैंडओवर होंगी, शासन के आदेश के तहत होगा हस्तांतरण