अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री 21 नवम्बर को राजनांदगांव जाएंगे…

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 21 नवम्बर को रायपुर से दोपहर 2 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 2.35 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करने के बाद आमसभा को सम्बोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.25 बजे रायपुर लौट आएंगे। 

See also  दीपक बैज का बड़ा दावा, जारी 21 सीटों के प्रत्याशी बदल सकती है बीजेपी
छत्तीसगढ़

142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.