अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – राजनांदगांव में एक नाबालिग के साथ हुआ दुष्कर्म…

डोंगरगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी संजय पिता गंगूराम नायक (24) निवासी ग्राम बड़गांव उमरवाही को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376 समेत अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी 17 वर्षीय नाबालिग को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया था। वहां उसने नाबालिग का दैहिक शोषण किया। बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

See also  छत्तीसगढ़ - मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता ‘लोकवाणी’ में लगातार बढ़ रही है श्रोताओं की भागीदारी : तीसरी कड़ी में श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी ‘स्वास्थ्य तथा मातृ शक्ति’ पर केन्द्रित योजनाओं की जानकारी...