अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

जनता की नहीं ठेकदारों की आवाज बन रहे विधायक, कमीशन का चक्कर तो नहीं

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, रायपुर। मानसून सत्र में विधायकों के सवाल पूछने का अजब- गजब पैटर्न सामने आया है। विधायकों की रूचि जनता की परेशानियों से ज्यादा निर्माण के ठेके और विभिन्न विभागों में की जाने वाली खरीदी पर रही। सड़क निर्माण में अनियमितता, सड़क और भवन निर्माण में देरी, लंबित भुगतान, ठेकेदार पर कार्रवाई, निविदा में गड़बड़ी जैसे सवाल पूछे गए।

इसके अलावा अवैध रेत भंडारण, परिवहन, डीएमएफ मद से की गई खरीदी को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। करीब 32 विधायकों ने ठेके और खरीदी को लेकर 38 सवाल पूछे हैं। इसमें अधिकांश कांग्रेसी विधायक हैं। कई विधायकों ने तो इस तरह के एक से ज्यादा सवाल पूछे हैं। दरअसल, विधानसभा का मानसून सत्र 14 जुलाई से 18 जुलाई तक चला। सत्र में 5 बैठकों के लिए विधायकों ने 996 सवाल लगाए, जिसमें प्रश्नकाल में केवल 28 सवाल पर ही सदन में चर्चा हो पाई।

9 विधायकों ने पूछे एक जैसे सवाल

प्रदेश के नौ विधायकों ने अपने- अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए एक जैसे सवाल पूछे। सभी ने पूछा कि खरीफ में धान का उत्पादन तथा फसल कटाई प्रयोग का परिणाम क्या रहा। सवाल पूछने वालों में यशोदा निलाम्बर वर्मा, विक्रम मंडावी, शेषराज हरबंस, कुंवर सिंह निषाद, राघवेंद्र कुमार सिंह, इंद्र साव, व्यास कश्यप, उत्तरी गनपत जांगड़े और संगीता सिन्हा शामिल हैं।

See also  छत्तीसगढ़ धमतरी ,मंत्री मोहन मरकाम ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह का औचक निरीक्षण