अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य

ड्राइवरों के लिए लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, दुर्ग। एसपी जितेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में आम नागरिकोे और सडक उपयोगकर्ताओं को सडक सुरक्षा की गंभीरता औार चुनौती के बारे में जागरूक करने के लिए सडक सुरक्षा माह 2025 का आयोजन जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रतिदिन अलग अलग विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालको को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। सडक सुरक्षा माह के छठवें दिन यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालको निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिसमें *स्पर्श हास्पिटल की टीम राकेश निमजे जनरल मनेजर स्पर्श हॉस्पिटल, डॉ वीणा ठाकुर, डोमन सिंह चंद्राकर, दिनेश महानंद वैन्सी लकडा वंदना एवं नवीन* के द्वारा कुल-90 वाहन चालको का बीपी एवं शुगर की जांच की गई। जिसमें 60 प्रतिशत वाहन चालको का बी.पी एवं शुगर बढा होना पाया गया, जिन्हे दवाई लेने की सलाह दी गई। साथ ही यातायात पुलिस द्वारा ग्राम समोदा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में उपस्थिति खिलाड़ी एवं दर्शक को सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाने अपील की गई।

See also  142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर अपने भविष्य की लड़ाई लड़ने छात्रों ने आज खुद ही मोर्चा संभाल लिया. दरअसल पसान के आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी है. अध्यनरत 142 छात्रों के पीछे महज 4 टीचर नियुक्त हैं. गणित और अंग्रेजी के शिक्षक भी नहीं हैं. इस समस्या को लेकर छात्रों ने कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. इसके बावजूद व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं आज सड़क पर उतर आए. हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन कोरबा-पसान मुख्य मार्ग पर छात्र-छात्राओं ने भीगते हुए तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. बीईओ ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत की, 24 अगस्त तक दोनों विषय के शिक्षकों की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रों ने अपना प्रदर्शन खत्म किया.