अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ हादसा

तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकराई, 10 लोग सवार थे

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, कोरबा। जिले में एक तेज रफ्तार कार मिक्सर मशीन से टकरा गई। उमरेली सिवनी मुख्य मार्ग पर हुए हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। कार में 10 लोग सवार थे सभी एक ही परिवार के थे, शादी से लौट रहे थे। बाकी लोग घायल हुए है। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ है। इसके साथ ही कार 7 सीटर थी लेकिन 10 लोग बैठे थे। वहीं, मिक्सर मशीन ट्रैक्टर से टोचन कर सिवनी की तरफ जा रही थी। घटना के बाद 112 और 108 को सूचना दी गई। सभी घायलों को चांपा स्थित अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, कार चांपा से कोरबा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से मिक्सर मशीन से टकरा गई।

हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और चालक को आई झपकी बताई जा रही है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार का एक पहिया उखड़कर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा।

 

See also  खमतराई: बैटरी फैक्ट्री में आग, पुलिस मौके पर।