अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

अपराध छत्तीसगढ़

धारदार हथियार से चौकीदार को उतारा था मौत के घाट

अनादि न्यूज़ डॉटकॉम ।

भिलाई 3 थाना  :  ग्राम नंदौरी में सेवा सहकारी समिति के चौकीदार के हत्या के दोषी को जिला सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी को विभिन्न धाराओं के तहत दो बार आजीवन कारावास की सजा तथा एक हजार का अर्थदंड से दंडित किया गया है। यह फैसला जिला सत्र न्यायाधीश नीता यादव की अदालत में सुनाया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक बालमुकुंद चंद्राकार ने पैरवी की थी।

Court sentenced life imprisonment to murder accused

आरोपी- नीतीश बंजारे

दरअसल, आरोपी ने 16-17 जून की रात को चौकीदार हरिशंकर वर्मा की हत्या कर दी थी। पुलिस में पूछताछ में पता चला है कि दोषी समिति में चोरी करने के लिए घुसा था। लेकिन नितिश जैसे ही चैनल गेट में लगा ताला तोड़कर अंदर घुसा और आलमारी खोला तभी अंदर सो रहा चौकीदार हरिशंकर जाग गया और चिल्लाने लगा। इसके बाद आरोपी ने धारदार हाथियार से वार कर चौकीदार से उसे मौत के घाट उतार कर दोषी सहकारी बैंक के आलमारी में रखे आठ लाख 510 रुपए लेकर वहां से फरार हो गया था।

नंदौरी सेवा सहकारी समिति के चौकीदार हरिशंकर वर्मा के हत्या आरोपी नीतीश बंजारे को गिरफ्तार किया था। आरोपी कोई और नहीं बल्कि बैंक के कैशियर ओमप्रकाश बंजारे का छोटा बेटा नीतीश कुमार बंजारे (21) था। आरोपी ने चौकीदार की हत्या कर बैंक में रखे लगभग आठ लाख से अधिक रुपए चोरी कर फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से नगदी, सब्बल, दो गाड़ियां बरामद की थीं।

See also  छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर सीएम भूपेश का जवाब, कहा- घटनाएँ तो घटती है, लेकिन पुलिस बखूबी अपना दायित्व निभा रही है, तत्काल आरोपी पकड़े जा रहे हैं...