अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रशासन

पीएम मोदी की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम,अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 2 वर्ष से भी कम की अवधि में 103 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित कर इसका उद्घाटन किया जा रहा है। रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की यह गति अद्वितीय है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले स्थित मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुपम सौगात देंगे। पीएम मोदी गुरुवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। रेलवे मंत्रालय की इस योजना के तहत देशभर के कई रेलवे स्टेशनों को आधुनिकीकरण से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस पहल के जरिए रेलवे बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है, जो परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुगम बनाएगा।

See also  Job Alert: CG में होगी 12 हजार 489 शिक्षकों की सीधी भर्ती, 06 मई से भरे जा सकेंगे ऑनलाईन आवेदन