अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

छत्तीसगढ़

बड़ी घटना: प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में फर्नेस लीक, पिघला लोहा बाहर निकला—हड़कंप

 

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम जांजगीर। वेदांता पावर प्लांट का हादसा अभी लोग भूले नहीं हैं कि अब प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हादसे की खबर है. प्लांट के फर्नेंस के पंचर होने से लावा (पिघला लोहा) बाहर बहने लगा, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

हालांकि, प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हुए हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. प्लांट प्रबंधन ने घटना को साधारण बताया है, लेकिन वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद से सतर्क जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेने के लिए एसडीएम पवन कोसमा को प्लांट के लिए रवाना किया है.

 

See also  कांग्रेस की होने वाली है दुर्गति : सीएम विष्णुदेव साय