अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

देश राजनीति

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की हालत पहले से स्थिर

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, नई दिल्ली:  देश के पूर्व गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर बताया जा रहा है. गत दो सप्ताह से उनकी तबीयत नासाज चल रही है. आडवाणी को इस साल जुलाई महीने में भी अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तब सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था. उसके एक महीने पहले, 26 जून की रात 10:30 बजे उन्हें दिल्ली एम्स के यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. वह अगले दिन डिस्चार्ज हो गए थे।

See also  Mulayam Singh Funeral: नहीं थम रहे हैं मुलायम सिंह के परिजनों के आंसू, धर्मेंद्र और डिंपल यादव फूट-फूटकर रोए