अनादि न्यूज़

सबसे आगे सबसे तेज

खेल देश

भारत की स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने लिया संन्यास

अनादि न्यूज़ डॉट कॉम, हॉकी :भारत के स्टार हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने इंटरनेशनल हॉकी को अलविदा कर दिया है। 32 वर्षीय वंदना ने भारत के लिए सबसे अधिक 320 मैच खेले हैं। साल 2009 में पदार्पण करने वाली वंदना टोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं, जिसमें उन्होंने हैट्रिक भी लगाई। ऐसे करने वाली वह पहली और इकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।
वंदना ने कहा कि आज में कृतज्ञ मन से अंतरराष्ट्रीय हॉकी से विदा ले रही हूं। यह फैसला सशक्त करने वाला और दुखी करने वाला दोनों है। मैं इसलिए नहीं हट रही हूं क्योंकि मेरे अंदर की आग मंद पड़ गई है या मेरे भीतर हॉकी नहीं बची है, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं अपने करियर के शिखर पर संन्यास लेना चाहती हूं, जबकि मैं अभी भी अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर हूं। उन्होंने कहा कि यह विदाई थकान की वजह से नहीं है। यह अंतरराष्ट्रीय मंच को अपनी शर्तों पर छोड़ने का एक विकल्प है, मेरा सिर ऊंचा रहेगा और मेरी स्टिक अभी भी आग उगल रही होगी। भीड़ की गर्जना, हर गोल का रोमांच और भारत की जर्सी पहनने का गर्व हमेशा मेरे मन में गूंजता रहेगा।

 

 

See also  Fast Bowler in India Team : एशिया कप: टीम इंडिया में रीवा के कुलदीप सेन का चयन, बल्लेबाजों को रफ्तार से करेंगे परेशान